पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोडाचूरा तस्करी करते दो गिरफ्तार

डोडाचूरा तस्करी करते दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोडाचूरा तस्करी करते दो गिरफ्तार

सिटीरिपोर्टर. मंदसौर

डोडाचूरा तस्करी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 क्विंटल 20 किलो डोडाचूरा और एक तूफान जीप जब्त की। पुलिस ने बताया शनिवार सुबह 10 नंबर नाके पर तूफान (एमपी 09 बीसी 3004) की तलाशी ली। उसमें 10 बोरों में 2 क्विंटल 20 किलो डोडाचूरा मिला। पलासनेर थाना सागवी (महाराष्ट्र) निवासी ननकू पिता औंकार (25) और शिव कॉलोनी सेदवा निवासी भल्ला पिता बालातरण (23) को गिरफ्तार कर तूफान डोडाचूरा जब्त किया।

कारकी टक्कर से स्कूटर सवार घायल

मंदसौर.महूनीमच हाईवे पर शनिवार सुबह कार की टक्कर से स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया जनकूपुरा निवासी कमलेश मित्तल निर्मलकुमार डांगी स्कूटर (एमपी 14 बीबी 4485) से कृषि उपज मंडी जा रहे थे। सुबह 10.30 बजे मंडी के सामने पीछे से रही कार (आरजे 27 जीए 4327) ने टक्कर मार दी। घटना में स्कूटर सवार दोनों को चोट पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।