पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर का होनहार सात समंदर पार रोशन कर रहा देश का नाम

शहर का होनहार सात समंदर पार रोशन कर रहा देश का नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर का एक होनहार सात समंदर पार देश का नाम रोशन कर रहा है। जनता कॉलोनी निवासी पंकज पिता ब्रजमोहन गुप्ता जर्मनी में आर्टिफिशियल माइंड (कृत्रिम मस्तिष्क) विषय पर रिसर्च कर रहा है। जर्मनी सरकार ने पंकज को मास्टर ऑफ साइंस में अध्ययन के दौरान यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल करने पर 3 लाख 50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप से पुरस्कृत भी किया है। पंकज ने बताया भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में कम्प्यूटर साइंटि्स्ट बनने की ख्वाहिश है।

जनता कॉलोनी निवासी पंकज के पिता ब्रजमोहन गुप्ता सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने बेटे पंकज को प्रारंभिक पढ़ाई के लिए भानपुरा के कमला सकलेचा सीबीएसई स्कूल भेजा। वहां पंकज ने 10वीं, 12वीं सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया। इसके बाद नोएडा के एमिट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसी बीच पंकज ने भोपाल में सीएम शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात कर जर्मनी में पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना के लिए चर्चा की। सीएम ने राशि सेंक्शन कराई। इसके बाद पंकज जर्मनी पहुंचे।

शहर आए पंकज ने भास्कर से साझां की उपलब्धि

जर्मनी की टेक्निकल यूनिवर्सिटी मुनिक में 2013 में पंकज का चयन हुआ। पंकज ने मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई में यूनिवर्सिटी में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अब जर्मनी में जॉब के साथ पीएचडी करना चाहते हैं। पंकज ने बताया आगे जाकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में साइंटि्स्ट बनना है। परिवार में पिता ब्रजमोहन, मां विद्यादेवी छोटी बहन प्रीति गुप्ता भी हैं।

जर्मनी में पीएचडी का इरादा

पंकज गुप्ता