पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपलियामंडी से जुड़े नीमच गोलीकांड के तार

पिपलियामंडी से जुड़े नीमच गोलीकांड के तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपलियामंडी से जुड़े नीमच गोलीकांड के तार

मंदसौर. नीमचमें शुक्रवार रात मशीनरी पार्ट विक्रेता को गोली मारने के मामले में शनिवार सुबह नीमच पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। घटना के पीछे प्रापर्टी विवाद सामने रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे नीमच के मशीनरी पार्ट विक्रेता सुरेंद्र बटवाल को एक युवक ने गोली मार दी थी। घटना के बाद बटवाल को उदयपुर रैफर किया गया। मामले में शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस पिपलियामंडी पहुंची और यहां से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता और दिलीप गुप्ता को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक दोनों का सुरेंद्र बटवाल से जमीन संबंधित विवाद है। एएसपी सुनील मेहता ने बताया मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। नीमच पुलिस ने जानकारी दी है कि संदेह के चलते पिपलियामंडी के दो लोगों को हिरासत में लिया है।

नीमच पुलिस ने दो को लिया हिरासत में