- Hindi News
- 250 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा होगा नया ब्रिज
250 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा होगा नया ब्रिज
{सेतु विकास निगम इंजीनियरों ने सर्वे कर बनाई संभावित योजना
सिटीरिपोर्टर. मंदसौर
खानपुरा से पशुपतिनाथ मंदिर के लिए नया रास्त निकालने के लिए बनाए जा रहे ब्रिज की संभावित योजना के लिए शनिवार को सेतु निगम की टीम मंदसौर आई। ड्रीलिंग कर जमीन टेस्टिंग की गई। ब्रिज 250 मीटर लंबा और 7.5 मीटर तक चौड़ा होने की संभावना है।
सेतु विकास निगम की टीम ने शनिवार को सहायक यंत्री एमएल श्रीवास्तव के साथ नए ब्रिज की संभावनाओं पर विचार किया। जो प्लान तैयार किया, उसमें पशुपतिनाथ से खानपुरा पुल की लंबाई 250 मीटर संभावित है। इसे 7.5 मीटर चौड़ा बनाने का प्रस्ताव है।
इसके निर्माण से नपा के सुलभ काम्प्लेक्स के साथ कुछ अन्य निर्माण आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने बताया पुल निर्माण से पहले तीन से चार स्थानों पर जमीन की मजबूती का टेस्टिंग होगी। ड्रिलिंग के बाद पत्थर 10 मीटर की गहराई में मिला है। ऐसे में ब्रिज के पिलरों के लिए 10 मीटर से ज्यादा गहराई तक खुदाई करना पड़ेगी। ब्रिज को लेकर तैयार होने वाली रिपोर्ट संभागीय कार्यालय भेजी जाएगी। उसके बाद ब्रिज की लागत, डिजायन और अन्य बिंदूओं पर अंतिम निर्णय होगा।
ब्रिज निर्माण का सर्वे करते इंजीनियर।
परीक्षण के लिए मिट्टी निकालते कर्मचारी।