- Hindi News
- एमआईटी में व्यापार मेले (मार्केट मंत्रा 2014) का आयोजन
एमआईटी में व्यापार मेले (मार्केट मंत्रा 2014) का आयोजन
मंदसौर. एमआईटीके एमबीए एवं बीबीए डिपार्टमेंट के छात्रों द्वारा एक बड़े व्यापार मेले (मार्केट मंत्रा 2014) का आयोजन 22 िसतंबर को प्रात: 10 बजे एमआईटी मंदसौर में किया जा रहा है।
मेले में प्रबंधन विभाग के छात्र अपनी रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता का प्रदर्शन विभिन्न स्टॉल लगाकर एवं सेलिंग स्किल्स का उपयोग कर सकेंगे। विभिन्न कंपनियां एवं संस्थान अपने उत्पादों एवं स्किल्स का भी प्रदर्शन करेंगे। ऑटोमोबाइल, मोबाइल, इलेिक्ट्रकल उत्पाद, हेण्डी क्रॉफ्ट, रेिडमेड गारमेंट्स, एफएमसीजी कंपनियां अपने स्टॉल लगाएगी।इस मेले का मुख्य आकर्षण लजीज व्यंजन रहेंगे। चाइनीज, गुजराती, इटािलयन, भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। मेले का मुख्य उद्देश्य एमबीए एवं बीबीए के छात्रों की मार्केिटंग, सेल्स एवं प्रबंधन की स्किल्स को विकसित करना है। मंदसौर शहर के समस्त नागरिकों हेतु इस मेले में प्रवेश नि:शुल्क है।
िबजनेस न्यूज .