पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब नामांकन ही नहीं है तो विद्यार्थी कैसे भरेंगे परीक्षा फाॅर्म

जब नामांकन ही नहीं है तो विद्यार्थी कैसे भरेंगे परीक्षा फाॅर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विक्रम यूनिवर्सिटी की चूक सैकड़ों प्राइवेट विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। दरअसल यूनिवर्सिटी ने नामांकन से पहले ही ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म जमा कराने की तारीखों की घोषणा कर दी। नोटिफिकेशन में इस बात का जरा भी ध्यान नहीं रखा कि बिना नामांकन के छात्र-छात्राएं परीक्षा फाॅर्म कैसे भरेंगे।

अधिसूचना जारी होने के बाद से प्राइवेट छात्र-छात्राएं परेशानी में हैं। उन्होंने लीड काॅलेज प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया है। यूनिवर्सिटी की अधिसूचना अनुसार नए सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत सत्र 2014-15 की स्नातक स्नातकोत्तर के पहले, तीसरे पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाआें के विद्यार्थियों में रेगुलर, प्राइवेट, एटीकेटी एक्स (पूर्व) स्टूडेंट से आॅनलाइन माध्यम से परीक्षा फाॅर्म संबंधित कॉलेज में बिना विलंब शुल्क के 25 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच जमा किए जाएंगे। 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फाॅर्म 21 से 24 अक्टूबर तक आैर 750 रुपए विलंब शुल्क के साथ 25 से 31 अक्टूबर तक जमा होंगे। इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिए अंतिम विकल्प के तौर पर 2 हजार रुपए विशेष विलंब शुल्क के साथ 1 नवंबर से परीक्षा शुरू होने से 5 दिन पहले तक फाॅर्म जमा कराने होंगे।

प्राइवेट विद्यार्थियों का पहले आॅनलाइन नामांकन जरूरी

प्राइवेटविद्यार्थियों के मामले में पहले ऑनलाइन नामांकन जरूरी है लेकिन यूनिवर्सिटी ने नामांकन की तारीखें घोषित नहीं की। सीधे परीक्षा फाॅर्म जमा कराने की तारीखें जारी कर दी। इधर जो छात्र-छात्राएं प्रथम सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों के तौर पर दर्ज हैं, वे ऑनलाइन एडमिशन के नामांकन दर्ज करा चुके हैं।

जल्दबाजीमें तारीख जारी कर दी

^यूनिवर्सिटीने जल्दबाजी में तारीख जारी कर दी। हमने इस बारे में अवगत कराया है। यूजी पीजी में प्रथम सेमेस्टर प्राइवेट के विद्यार्थी पहले ऑनलाइन नामांकन कराएं, उसके बाद परीक्षा फाॅर्म जमा कराएं। इस संबंध में नाेटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है। डॉ.ज्ञानचंद खिमेसरा, प्राचार्यलीड कॉलेज मंदसौर