सामान निकाल बाॅक्स नाले में फेंक गए चोर
नयापुरा स्थित एक सूने मकान में चोरी
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
नयापुरास्थित एक सूने मकान में मंगलवार रात चोरी हुई। बदमाश चांदी के जेवर, नकदी कुछ दस्तावेज वाला एक लोहे का बॉक्स ले गए। सामान निकाला और खाली बॉक्स नाले में फेंक गए। यह बुधवार सुबह कर्मचारी कॉलोनी के पास स्थित नाले में मिला। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया नयापुरा के भेरूलाल पिता कालूराम ने शिकायत दर्ज कराई। बताया मंगलवार रात को वह परिवार के साथ मनमाेहन वाटिका में काम के लिए गया था। अज्ञात बदमाश घर में घुसे और बॉक्स ले गए। इसमें चांदी की पायल, दस हजार नकद दस्तावेज थे। बुधवार सुबह पुलिस को बॉक्स नाले में मिला। जांच के बाद पुलिस ने ही भेरूलाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया।
कर्मचारी कॉलोनी के पास नाले में मिले बाॅक्स को देखते पुलिस जवान।