मधुमेह शिविर में 100 महिलाओं की जांच
मंदसौर| सकलजैन महिला प्रकोष्ठ द्वारा राजेंद्र विलास में मधुमेह शिविर लगाया। इसमें100 महिलाओं की जांच की गई। डॉ. अनुरेखा जैन ने कहा मधुमेह पीड़ित रोगी को नियमित अभ्यास के साथ खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वागत भाषण प्रकोष्ठ महामंत्री अंगूरबाला पितलिया ने दिया। शुरू में रीटा मेहता ने नवकार मंत्र की प्रस्तुति दी। रंगारंग गेम हुए। इंदिरा रांका, निधि संघवी ने किया। संचालन रश्मि सिंघई ने किया।