गांधीसागर में दो दिनी झील महोत्सव 28 से
मंदसौर| गांधीसागरमें होने वाले झील महोत्सव की तारीख तय हो गई है। दो दिनी महोत्सव 28 फरवरी से मनेगा। इसमें साहसिक जल खेल गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नौका दौड़, खान-पान उत्सव सहित अन्य प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर ने बताया महोत्सव के लिए गांधीसागर में सभी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। जिपं सीईओ ने बताया दो दिनी कार्यक्रम पॉलीथिन फ्री रहेगा।