‘नपाध्यक्ष सभापति कर रहे हैं हस्तक्षेप’
वार्डवासियों के साथ जाकर नपा उपाध्यक्ष ने विधायक को बताई वार्ड की समस्याएं
िसटीरिपोर्टर | मंदसौर
नपाके वार्ड 26 की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के पार्षद नपा उपाध्यक्ष इंद्रमोहन सैनी रहवासियों ने विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के नाम ज्ञापन दिया।
अध्यक्ष सभापति पर विकास कार्यों के प्रस्तावों में हस्तक्षेप की बात कही। पार्षद सैनी ने बताया क्षेत्र में निर्माण के आवश्यक काम तक नहीं हो पा रहे हैं। जो प्रकरण पीआईसी में आते हैं उन्हें सभापति कैलाश सिसौदिया अवैध बताकर आपत्ति ले लेते हैं और नप अध्यक्ष कुसुम गुप्ता आपत्ति तुरंत स्वीकार कर देती हैं। इससे काम नहीं हो पा रहे। वार्डवासियों भारतसिंह डोडिया, भंवरसिंह, दशररथसिंह, गोपालनाथ, राकेश शर्मा, जोरावरसिंह ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में बताया विधायक मामले में हस्तक्षेप करें ताकि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण हो। विधायक सिसौदिया ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
समस्याओं को लेकर विधायक सिसौदिया को आवेदन देते नपा उपाध्यक्ष।