टेंट हाउस के सामान में लगी आग
मंदसौर| शुक्लाचौक स्थित एक टेंट हाउस पर बुधवार रात आग लग गई। नगर के साथ पिपलियामंडी मल्हारगढ़ की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात 8.30 बजे शुक्ला चौक स्थित शिव टेंट हाउस के सामान में आग लग गई। आग दुकान के ऊपर बने कमरे में रखे सामान में लगी। सूचना मिलते ही पहुंची दो फायर ब्रिगेड आग पर काबू नहीं पा सकी। टेंट के सामान में आग तेजी से फैली। इस दौरान क्षेत्र की बिजली काट दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची भीड़ को आग लगने वाले स्थल से दूर किया। रात 9 बजे पिपलियामंडी मल्हारगढ़ से फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया। नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं हुआ है।