गांव में ही बनाएं परीक्षा केंद्र
एज्युकेशन रिपोर्टर | मंदसौर
स्कूलीकॉलेज स्तर की शिक्षा में रही परेशानी को लेकर बुधवार दोपहर विद्यार्थियों ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। अलग-अलग सौंपे ज्ञापन में विद्यार्थियों ने गांव में ही बोर्ड परीक्षा सेंटर बनाने तो श्रद्धा आईटीआई के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर सिस्टम में बदलाव की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।
बड़ी संख्या में रीछालालमुंहा स्थित हाई स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर संजीवसिंह को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल को सौंपा। इसमें परीक्षा केंद्र गांव में ही रखने की मांग की। उन्होंने बताया शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र 15 किमी दूर सेमलियाहीरा कर दिया है। विद्यार्थियों को आवागम में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पढ़ाई पर प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए परीक्षा केंद्र गांव में ही किया जाना चाहिए।
निगेटिवमार्किंग की जानकारी नहीं दी-श्रद्धा आईटीआईमें सेकेंड सेम में अध्ययन विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया वे सभी फ़र्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा देने रामपुरा गए थे। यहां किसी भी शिक्षक ने निगेटिव मार्किंग की जानकारी नहीं दी। परीक्षा परिणाम के बाद जानकारी हुई। राजस्थान में भी ऐसे ही मामले में विद्यार्थियों के रिजल्ट में संशोधन किया गया लेकिन मप्र में अब तक ऐसा नहीं हो सका। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट में संशोधन करना चाहिए।
कलेक्टोरेट में नारेबाजी करते श्रद्धा आईटीआई के छात्र।
कलेक्टोरेट में ज्ञापन देने के पहले नारेबाजी करते रीछालालमुंहा के विद्यार्थी।