पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 64 आंगनवाड़ियों को बनाएंगे ‘वेल एंड स्मार्ट’,

64 आंगनवाड़ियों को बनाएंगे ‘वेल एंड स्मार्ट’,

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी 64 आंगनवाड़ियों को वेल एंड स्मार्ट बनाएंगे। इसके लिए जनसहयोग लेंगे। हर ब्लाॅक में टीम बनाई है। यह बात कलेक्टर संजीव सिंह ने कही। वे बुधवार को कलेक्टोरेट में बैठक में बोल रहे थे। कलेक्टर ने कहा राजस्व अधिकारियों को 28 फरवरी से 10 मार्च तक जाति प्रमाण-पत्र संबंधी काम पूरा करना होगा। जिले के सभी मंदिरों का कोर बैंकिंग सिस्टम वाले राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाता खुलवाएं। 10 मार्च तक मंदिरों की विधिवत रिकाॅर्ड कीपिंग कर लें। जिले के सभी देवस्थानों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करना होगा। आय को मंदिर के बैंक खाते में जमा कराएं। सीमांकन, तार फेंसिंग, पौधारोपण और संपत्ति होने संबंधी सूचना का बोर्ड लगाएं। कलेक्टर ने कहा सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के मामले के लेवल 3 में आते ही शोकाज नोटिस जारी करें।

‘राजस्व अधिकारी टेक्नाे-फ्रेंडली बनें’

कलेक्टरने कहा राजस्व अधिकारी टेक्नो-फ्रेंडली बनें। 14 फरवरी को जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों में विकलांग शिविर में सुविधाएं उपलब्ध कराएं। पात्रों को प्रमाण-पत्र जारी करें। बैठक में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए जनपद स्तर पर लक्ष्य के संबंध में चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत डिफाल्टर हितग्राहियों से रीपेमेंट की कार्रवाई हो। उन्होंने अधिक से अधिक गांवों को निर्मल बनाने के निर्देश दिए।