पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर बारिश, उज्जैन बैतूल क्षेत्र में ओले

फिर बारिश, उज्जैन बैतूल क्षेत्र में ओले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | उज्जैन/बैतूल

प्रदेशमें मौसम का मिजाज फिर बदला है। ठंड कम होने का अहसास ज्यादा दिन नहीं टिका। मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। उज्जैन और बैतूल क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। ओले भी गिरे। रतलाम-मंदसौर सहित अन्य स्थानों पर बादलों की आवाजाही रही।

उज्जैन के नानाखेड़ा में शाम करीब 5 बजे घने बादलों का जमावड़ा हुआ और तेज हवा के साथ बारिश और आेलावृष्टि शुरू हुई। इस दौरान 15 मिनट तक नींबू आकार के ओले तेजी से गिरते रहे। क्षेत्र के बड़ागांव, टिकोन, माल्याहेड़ी, गुराड़िया, दावतपुर, ठिकरिया आदि में भारी ओलावृष्टि के बाद खेत और सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।

इधर, कानड़ में शाम को अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही ओले भी गिरने लगे। करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। वहीं सारंगपुर क्षेत्र में भी आेले गिरे। कालापीपल के घट्‌टीमुख्तियारपुरा में भी ओलावृष्टि के समाचार मिले हैं। इन सभी जगह पर फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। उधर, बैतूल के सारणी में मंगलवार रात से बारिश और ओले गिरने का क्रम जारी है।

फसलों को भारी नुकसान

ओलावृष्टिसे उज्जैन क्षेत्र में किसानों को भारी निराशा हुई हैं। किसानों का कहना हैं कि खेतों में लहलहाती गेहूं, चना, धनिया संतरे की फसल ज्यादा प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने ओलावृष्टि के बाद सामने आए हालातों का जायजा लिया।

मंगलवार को शुरू हुई बारिश बुधवार को धार आलीराजपुर क्षेत्र में रूक गई। इस दिन मौसम साफ रहा। हालांकि ठंडी हवा चलती रही। कहीं-कहीं धूप भी खिली। इंदौर में मौसम मिला-जुला रहा। बादलों की आवाजाही चलती रही। देवास में मौसम साफ रहा। निमाड़ क्षेत्र से भी मिले-जुले मौसम की खबर है। कहीं-कहीं बादल रहे। ठंडी हवा चलती रही।

नवलखेड़ा | दावलपुरमें ओलावृष्टि से सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई।