- Hindi News
- एसबीआई के कियोस्क सेंटरों पर आज बंद रहेगा काम
एसबीआई के कियोस्क सेंटरों पर आज बंद रहेगा काम
स्टेटबैंक ऑफ इंडिया से जुड़े कियोस्क सेंटरों पर सोमवार को काम बंद रहेगा। बैंकिग सेवाओं का कमीशन कम करने के विरोध में कियोस्क संचालकों ने यह निर्णय लिया। संचालकों ने नई बैकिंग नीति के विरोध में विधायक को ज्ञापन भी दिया।
कियोस्क संचालक राकेश मंत्री, विकास अग्रवाल ने बताया एसबीआई से जुड़े कियोस्क संचालकों को मिलने वाला कमीशन बैंक ने कम कर दिया। बैंक के इस निर्णय से कियोस्क का संचालक, मेंटेनेंस अन्य खर्च निकालना मुश्किल होगा।
इस संबंध में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया को ज्ञापन देकर हस्तक्षेप की मांग की है। निर्णय के विरोध में एसबीआई से जुड़े 20 कियोस्क सेंटरों पर सोमवार को काम बंद रहेगा। मामले में बैंक अधिकारियों ने मुख्यालय का आदेश फॉलो करने की बात कहकर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।