कौन संभालेगा व्यवस्थाओं का दायित्व
{दशहरा उत्सव को लेकर नपा उलझन में, सामाजिक संस्थाओं की तैयारी नहीं
सिटीरिपोर्टर| मंदसौर
नगरीयप्रशासन विभाग के पत्र के बाद नपा के दशहरा उत्सव को लेकर असमंजस की स्थित बन गई है। नपा ने भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। उधर अभी तक सामाजिक संस्था दशपुर दशहरा उत्सव समिति ने आयोजन की तैयारी शुरू नहीं की है। नगरीय प्रशासन विभाग ने नपा के उत्सव और अपंजीकृत संस्थाओं को दिए जाने वाले अनुदान पर रोक लगाने से दशहरा उत्सव को लेकर संशय है। कॉलेज ग्राउंड पर दशपुर दशहरा उत्सव समिति के समारोह में जनसुविधा के लिए व्यवस्था नपा करती थी लेकिन पिछले साल से नपा ने व्यवस्था के साथ रावण दहन इंतजाम अपने हाथ में ले लिया। अब नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश के बाद दशहरा उत्सव को लेकर नपा अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई। दशहरा 3 अक्टूबर को है। अब तक उत्सव की तैयारी शुरू नहीं हुई।
रावण का एक मुख गिरा
खानपुराकी प्राचीन रावण प्रतिमा सुधरवाने के लिए नपा ने अभी तक कोई प्रयास नहीं किया। प्रतिमा पर पिछले साल रंग-रोगन हुआ था। बारिश में एक मुख गिर गया। खानपुरा में लगने वाले मेले को लेकर भी राशि का निर्णय नहीं हो पाया। दशहरे के दिन नामदेव समाज प्रतिमा का पूजन कर उत्सव मनाता है। समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेश नामदेव का कहना है समाज के कार्यक्रम परंपरा अनुसार ही होंगे।
नपा सीएमओ हिमांशु भट्ट का कहना है दशहरा उत्सव को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग से मार्गदर्शन मांगा है। सोमवार को भोपाल में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों से चर्चा होगी। उन्होंने बताया नपा पूर्व में ही पेयजल, प्रकाश, यातायात अन्य जरूरी जनसुविधा के इंतजाम करती थी। अब नपा की क्या भूमिका रहेगी, यह जल्द तय कर लिया जाएगा।
समितिपीछे नहीं हटेगी - दशपुरदशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कॉलेज ग्राउंड पर समिति लंबे समय से दशहरा मनाती रही है। पिछले साल नपा ने उत्सव का संचालन अपने हाथों में ले लिया था। समिति ने उत्सव में सहयोग दिया है। समिति दशहरा उत्सव की जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेगी। जल्द ही बैठक में योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
आज नपा बनाएगी योजना