पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक श्रम जरूरी

प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक श्रम जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक श्रम जरूरी

मंदसौर | समाजमें रचनात्मक कामों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक श्रम जरूरी है। सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी अन्य के लिए प्रेरणा बनती है। यह बात गायत्री परिवार के श्रमदान अभियान के शुभारंभ पर रविवार को हर्बल गार्डन में एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ रमेशचंद सोनी ने कही। उन्होंने कहा समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए अब सामूहिक श्रम के महत्व को समझना होगा। ऐसे अभियान समाज में चेतना जगाते है। वाल्मीकि समाज अध्यक्ष राजाराम तंवर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिलाध्यक्ष शकील खान निराली, देवेंद्र पुराणिक ने संबोधित किया। श्रमदान में दशपुर विकास परिषद, टेन ग्रुप, दशपुर लोडिंग वाहन संघ, पताजंलि योग पीठ, मुस्लिम पिछड़ा वर्ग, दशपुर जागृति संगठन, वाल्मीकि महापंचायत, बौद्धिक चेतना मंच, आर्य समाज के सदस्यों ने भागीदारी की। नपा स्वास्थ्य अधिकारी केजी उपाध्याय के साथ नपा कर्मचारियों ने भी अभियान में सहयोग दिया। अभियान में हर्बल गार्डन, नूतन स्कूल परिसर, मुख्य मार्ग पर कचरा हटाया गया।