पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम. मावठेकी बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट रही

रतलाम. मावठेकी बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. मावठेकी बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट रही है। सर्द हवा ने ठंडक बढ़ा दी है। मंदसौर, रतलाम, देवास, धार, झाबुआ आलीराजपुर जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रतलाम में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री जबकि झाबुआ में 9.1 िडग्री की कमी आई है। इधर, इंदौर में शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री की कमी आई। रात का तापमान 10 डिग्री रहा।

इस तरह फिसला पारा

जिला अधिकतम न्यूनतम

रतलाम 26.2 (-2.0) 11.2 (-5.0)

देवास 22.0 (-1.7) 13.0 (-4.7)

धार 23.6 (-.4) 14.1 (-3.4)

झाबुआ 28.2 (-1.8) 8.5 (-9.1)

इंदौर 23.2 (-4) 10.0 (-5.8)

मावठे ने बढ़ाई मालवा की ठिठुरन

फोटो : शेखर गुप्ता

ये अमरकंटक की सुबह है। 5.45 बजे। नर्मदा के उद्गम स्थल से महज कुछ दूरी का है ये नजारा। नदी के ऊपर कोहरे की चादर घिरी है। अलसुबह ये नजारा देखने लोग पहुंच रहे हैं।

अमरकंटक : सर्द सुबह, नर्मदा पर कोहरे की चादर