आराधना आज से
भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी
बही पार्श्वनाथ तीर्थ पर पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पौष दशमी महोत्सव अट्ठमतप की आराधना के साथ मनेगा। तीर्थ अध्यक्ष अशोक कुमठ, जन्म कल्याणक महोत्सव ट्रस्ट प्रमुख महेंद्र चौरड़िया ने बताया त्रिदिवसीय महोत्सव के साथ भगवान का जन्म कल्याणक गुणरंजना मसा मोक्ष ज्योति मसा की निश्रा में मनाया जाएगा। आराधकों की धारण के साथ 15 दिसंबर से महोत्सव शुरू होगा। आराधकों के लिए बही चौपाटी से वाहन व्यवस्था रहेगी। 16 दिसंबर को 108 पार्श्वनाथ महापूजन मिश्रीलाल कुमठ की स्मृति में कुमठ परिवार पिपलिया की ओर से होगा। 17 दिसंबर को पौष दशमी पर सुबह 8 बजे जन्म कल्याणक पर विशेष व्याख्यान वार्षिक चढ़ावे की बोलियां लगेगी। सुबह 10.30 बजे मंदिर से रथयात्रा निकलेगी जो सम्मेदशिखर तीर्थ पर जाएंगी। 11 बजे होने वाले स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी मुंबई निवासी गुणवंतभाई मणिलाल शाह परिवार होंगे। गांव में मेला लगेगा। 18 दिसंबर को प्रीतमचंद खिमेसरा परिवार नीमच की ओर से उवसग्गहर महापूजा में लक्की ड्राॅ खुलेगा। सोने-चांदी के सिक्के दिए जाएंगे। 19 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे अट्ठम तप के आराधकों का पारणा होगा। महोत्सव में विधिकारक पंकज जैन झार्डा संगीतकार हेमा प्रभा पार्टी मंदसौर पप्पू एंड पार्टी भीलवाड़ा आएंगी।