पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जान की भी नहीं की परवाह

जान की भी नहीं की परवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेनाभर्ती के लिए पहुंचे युवाओं ने रविवार सुबह महू नीमच हाईवे दोपहर को रेलवे स्टेशन पर धूम मचाई। सुबह की पारी में हल्ला मचाने वाले युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। युवा रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन आने तक धूम मचाते रहे। जान जोखिम में डालते हुए रतलाम की ओर ट्रेन से यात्रा की। मामले में अधिकारी भीड़ में व्यवस्था गड़बड़ाने की बात कह रहे हैं।

पीजी कॉलेज मैदान में चल रही भर्ती प्रक्रिया में छठे दिन पांच जिलों के 3500 युवा पहुंचे। 700 प्री हाइट में बाहर हो गए। 2800 ने 1.6 किमी की दौड़ में दम दिखाया। 284 युवा इस दौड़ को पूरी कर आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित हुए। अन्य दिनों की अपेक्षा संख्या कम होने के बाद भी युवाओं ने व्यवस्था में गड़बड़ी का प्रयास किया। भर्ती प्रक्रिया से नाखुश युवाओं ने सड़क पर हल्ला मचाया। इससे पीजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। व्यवस्था बिगड़ती देख मौजूद जवानों ने युवाओं का हाईवे से खदेड़ दिया। इसके बाद सभी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वे यहां भी हल्ला मचाते रहे। दोपहर 2 बजे आगरा फोर्ट रतलाम पेसेंजर ट्रेन से सभी लौटे। ट्रेन में भीड़ बढ़ने से युवाओं ने जान भी चिंता नहीं की और ट्रेन में लटक कर सफर किया।

इसलिए थे नाराज

युवाओंकी नाराजगी का कारण उंचाई सीने के माप में बाहर किया जाना सामने आया। उनका कहना था अन्य जगह हुई भर्ती प्रक्रिया में वे हाइट सीने के माप में पास हो गए थे। यहां नहीं हुए। मंझौली(जबलपुर) से आए रमेशचंद्र दवे, मनीष साहू ने बताया नरसिंहपुर में हुई प्रक्रिया में उनकी हाइट पूरी थी। यहां कम बताकर बाहर कर दिया। मामले में कर्नल सुनीतसिंह ने बताया प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है। युवाओं को संदेह है तो वे एक बार फिर जांच करा सकते हैं। हम पहले दिन से यही व्यवस्था दे रहे हैं।

सड़ककी जवाबदारी

^हमारीजवाबदारी शहर मार्ग में व्यवस्था बनाए रखने की थी। जो हम निभा रहे हैं। इसमें कोई कमी नहीं है। रेलवे स्टेशन के अंदर की व्यवस्था आरपीएफ की है। सुनीलमेहता, एएसपीमंदसौर

भीड़से हल्ला लगा

^बाहरसे आए युवाओं ने बदमाशी नहीं की। भीड़ की वजह से हल्ला लग रहा था। रहा सवाल ट्रेन में लटक के जाने का तो युवाओं को बाद में कोच के अंदर बिठाया। जयवीरसिंहचौधरी, एएसआई, आरपीएफ मंदसौर

ट्रैक पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते युवा।

बुला कर लौटाया बैग