वाल्मीकि बस्ती में बनेगा सीसी रोड
वार्ड12 स्थित वाल्मीकि बस्ती में 5 लाख से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सुराना, ग्रामीण कृषि विकास बैंक पूर्व अध्यक्ष भोपालसिंह सिसौदिया, नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने किया। उपाध्यक्ष इंद्रमोहन सैनी, पार्षद वीणा जैन, भाजपा मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जैन, पीआईसी सदस्य ओमप्रकाश सोनी, उमेश पारिख, शैलेंद्र पंचोली अन्य मौजूद थे।