दान के लिए दो लाख एकत्र किए
मारू भांबी बुनकर समाज की बैठक रविवार को दशपुर कुंज में अभिभाषक गणपत तेनीवार के आतिथ्य में हुई। उन्होंने समाज की एकता और युवाओं से जिम्मेदारी निभाने का आव्हान किया। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने भादवा माता में बन रही समाज की धर्मशाला के लिए 2 लाख की राशि दान एकत्रित होने की जानकारी दी। इसके लिए जल्द जमीन क्रय होगी। धर्मशाला निर्माण में समाज से सहयोग का आव्हान किया। प्रदेश सचिव राधेश्याम मारू, मंदसौर जिलाध्यक्ष नाथूलाल सोलंकी को बनाया।