योजना का नाम बदल गया, फिर कराओ पंजीयन
केश शिल्पी सहित हाथ ठेला, पशु विक्रेता कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजना को बदल दिया है। करीब 1700 आवेदकों को फिर पंजीयन कराना होंगे। नए प्रारूप में तीनों वर्गों को एक योजना में शामिल किया है। सामाजिक कल्याण योजना का नाम भी बदलकर मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना कर दिया है।
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
गरीबवर्ग के आर्थिक विकास के लिए पूर्व में केश शिल्पी, हाथ ठेला, पशु विक्रेता कल्याण की अलग-अलग योजनाएं प्रचलित थी। नगरपालिका ने हर वर्ग के लिए एक साल पूर्व अलग-अलग पंजीयन किया था। हर वर्ग के 1717 लोगों को लाभ दिया जा रहा था। नगरीय प्रशासन विभाग ने योजना में बदलाव करते हुए हर वर्ग को एकाकार करते हुए योजना में बदलाव कर दिया। अब इन वर्गों के आर्थिक कल्याण के लिए एक साथ योजना चलेगी।
दायराबढेगा, मिलेंगे आर्थिक अवसर -सीएमओ हिमांशुभट्ट ने बताया केश शिल्पी, हाथ ठेला और पशु विक्रेता कल्याण के लिए चलाई योजना को एक कर मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना बनाई है। पुराने पंजीयन के आधार पर नई योजना के लिए पंजीयन का नवीनीकरण करा सकते हैं। जो लोग पूर्व में छूट गए थे वे पंजीयन नई योजना में करा सकते हैं।
पंजीयन की स्थिति
हितग्राहीसंख्या
केशशिल्पी 350
हाथठेला 710
पशुविक्रेता 657
सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष गोविंद परमार ने बताया केश शिल्पी योजना के लिए एक साल पूर्व आवेदकों ने पंजीयन कराए थे। एक साल में नए आदेश गए। पूर्व में दस्तावेज तैयार करने में हर आवेदन को 100 रुपए तक का खर्च हुआ था। अब एक बार फिर नए पंजीयन के लिए इसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। नपा में योजना में बदलाव की बात बताते हुए नए पंजीयन कराने का कहा जा रहा है। बदलाव क्यों हुआ और इसका क्या लाभ होगा यह कोई नहीं बता रहा है। केश शिल्पियों के पंजीयन के लिए फिर से प्रयास शुरू किए हैं।
नपा के योजना प्रभारी आरएस चुंडावत ने बताया योजना के लिए पात्र व्यक्ति को निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कराना होगा। इसके लिए राशन कार्ड की फाेटोकापी, स्वयं के तीन फोटो, वोटर आईडी, आयु प्रमाणीकरण के लिए अंकसूची की फोटोकापी, केश शिल्पी, हाथठेला संचालन, पशु विक्रेता के स्वयं का लिखा हुआ प्रमाणीकरण आवेदन जैसे दस्तावेज देना होंगे।
एक साल पूर्व हुआ पंजीयन, अब फिर आए नए आदेश
पात्रता के लिए करना हाेगा नया आवेदन