पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम शुरू करो नहीं तो भूख हड़ताल

काम शुरू करो नहीं तो भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्माणकार्यों में देरी और भेदभाव को लेकर कांग्रेस पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भूख हड़ताल की चेतावनी दे दी। नगरपालिका में जनसुनवाई में दिए आवेदन में तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।

कांग्रेस पार्षद प्रीतिपालसिंह राणा ने बताया वार्ड 39 में निर्माण कार्यों को लेकर लगातार भेदभाव हो रहा है। आरटीओ के सामने वाली सड़क का वर्क ऑर्डर डेढ़ माह पूर्व हो गया लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। ऋषियानंद नगर में मांगलिक भवन का कार्य एक माह बाद भी अधर में है। गांधीनगर में सड़क निर्माण के काम पीआईसी स्वीकृत कर चुकी है। कार्यादेश जारी नहीं किए जा रहे। तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए तो वे भूख हड़ताल करेंगे।