मियांजी सरकार की बरसी पर चादर पेश की
हजरतवसीउद्दीन मियांजी सरकार की बरसी पर दुवाओं के साथ मंगलवार को लंगर हुआ। मजार पर कई जायरीनों ने दुआ मांगी। छोटे मियांजी वकीलउद्दीन, शकीलउद्दीन मियांजी ने चादर पेश करने के साथ श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद बंधवार, नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, सुरेंद्र लोढा अन्य वरिष्ठजन, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे। मंगलवार को दिनभर मियांजी के आस्ताने पर लोगों का आना जाना लगा रहा।
अंजुमनकमेटी ने की दस्तारबंदी-अंजुमन कमेटीऔर सीरत कमेटी ने मंगलवार को मियांजी सरकार वसीउद्दीन की बरसी पर दरगाह पहुंचकर चादर पेश की। मियांजी सरकार वकीलउद्दीन की दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया। सीरत कमेटी के नवनियुक्त सदर अकील कुरैशी, सेक्रेटरी आबिद मच्छीवाला नायब सदर अय्यूब मंसूरी का स्वागत किया। इस दौरान अंजुमन कमेटी के सदर भूरे खान मेव, पूर्व पार्षद शहजाद पटेल, भाजपा नेता जाकिर नागौरी, अनवर अहमद मंसूरी अन्य मौजूद थे।
मियांजी के लंगर कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधि जायरीन।