पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार तीसरे दिन बारिश, बढ़ी ठंड

लगातार तीसरे दिन बारिश, बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी बारिश होती रही। सबसे ज्यादा 2.50 सेमी बारिश ग्वालियर में हुई। इंदौर में भी दिन में हलकी और शाम को तेज बारिश हुई। अंचल के धार जिले में धामनोद, सेमल्दा, बाकानेर क्षेत्र में दोपहर करीब एक घंटा तेज बारिश हुई। देवास जिले के चापड़ा में हवा-आंधी के साथ पानी बरसा। रतलाम, उज्जैन, मंदसौर में हलकी बूंदाबांदी के साथ दिनभर बादल छाए रहे। बारिश के चलते पूरे प्रदेश में ठंड भी बढ़ गई। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

क्यों हुई बारिश

मौसमविज्ञानी मंगलेश रैक्वपर्ण ने बताया कि प्रदेश में हवा का चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला जारी है। इसी वजह से बारिश हो रही है। बादल भी छाए हुए हैं, जिससे ठंड अधिक महसूस हाे रही है।

औरगिरेगा पारा : रैक्वपर्णने बताया कि रविवार शाम से ही प्रदेश में बादल छंटने लगेंगे। इसके बाद उत्तरी दिशा से हवाएं आना शुरू होंगी। ऐसे में मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट सकती है।