- Hindi News
- निर्माण के दौरान कब्रिस्तान में चली जेसीबी
निर्माण के दौरान कब्रिस्तान में चली जेसीबी
>सौंपा ज्ञापन, सरपंच सचिव पर प्रकरण
सिटीरिपोर्टर. मंदसौर
खिलचीपुरा में निर्माण के दौरान कब्रिस्तान में जेसीबी चलने से कब्र को नुकसान पहुंचने पर शुक्रवार रात माहौल गरमा गया।
सुबह तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई सिटी कोतवाली, टीआई वायडीनगर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। समाजजन ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सरपंच सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। खिलचीपुरा में कब्रिस्तान में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 80 हजार रुपए फंड मिला। सरपंच गिरधारी लाल माली सचिव रमेश माली ने फंड से बाउंड्रीवॉल निर्माण की जगह समतलीकरण का काम शुरू कर दिया। रात 8.30 बजे जेसीबी से खुदाई शुरू करवाई। कुछ कब्र को नुकसान हुआ। रात 10 बजे समाजजन को जानकारी हुई। सभी ने विरोध प्रदर्शन किया। रात 10.30 बजे समाजजन सिटी कोतवाली पहुंचे और प्रकरण दर्ज करने की मांग की। सुबह एसडीओपी डीवीएस चौहान, तहसीलदार सत्यनारायण डर्रो, टीआई सिटी कोतवाली एमपी सिंह परिहार, टीआई वायडीनगर किशोर पाटनवाला मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोपहर 12 बजे समाजजन एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी मनोज शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सरपंच सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर सरपंच सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।