सहमति से लौटी खुशियां
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जिले में 1 लाख 30 हजार 96 मामलों का निपटारा सुलह, समझौते से कराया जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान अली ने बताया जिले में लगी लोग अदालत को लेकर लोगों में उत्साह रहा। लोक अदालत में कुल 1 लाख 51 हजार 200 प्रकरण रखे थे। इससे 1 लाख 30 हजार 96 मामलों का निराकरण कर दिया। प्रकरणों में 17 करोड़ 62 लाख 99 हजार 719 रुपए की वसूली हुई है।
शुभारंभ शनिवार सुबह 11 बजे अधिवक्ता संघ सभाकक्ष में हुआ। अध्यक्षता जिला न्यायाधीश नरेंद्रप्रसाद शर्मा ने की। उन्होंने कहा समझौतों प्रकरणों का निराकरण सराहनीय पहल है। सभी के सहयोग से पक्षकार लोक अदालत का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे आयोजन में सभी की सहयोग से सफलता मिलती है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शिवनारायण कश्यप थे। विशेष अतिथि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष यशपालसिंह राणा थे। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय उल्लास बापट, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग1 एसके जोशी, एडीएम जेसी बौरासी सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
आवेदनपहुंचे, सुलह के बाद खुशी खुशी लौटे-लोक अदालतके माध्यम से मामलों का निराकरण के लिए जिला न्यायालय में लगाए विभिन्न विभागों के काउंटरों पर लोगों की भीड़ रही।
50लाख का राजस्व-राष्ट्रीय लोकअदालत के माध्यम से नपा के बकायादारों ने कर छूट का लाभ लेते हुए संपत्तिकर, जलकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर एवं अन्य करों की राशि जमा कराई। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण के लिए नगरपालिका में 24 काउंटर लगाए थे। सुबह 10 बजे से बकाया प्रकरणों का निराकरण शुरू हुआ। शाम 4 बजे तक प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नपा को 50 लाख का राजस्व मिला। सीएमओ हिमांशु भट्ट ने बताया बकाया कर जमा कराने को लेकर लोगों में उत्साह रहा। राजस्व के आंकड़े में अंतिम गणना के बाद और इजाफा होगा। लोक अदालत में सहायक यंत्री जीएल गुप्ता, राजस्व अधिकारी अशोक रामावत सहित 70 से अधिकारी कर्मचारी दायित्व संभाल रहे थे।
अदालतमें निपटे मामले
पिपलियामंडी. नारायणगढ़में शनिवार को लगी लोक अदालत में कई प्रकरणों का निराकरण समझौते से हुआ। न्यायालय में लगी लोक अदालत में दीवानी वाद के 1010 प्रकरणों काे निपटान किया। शासकीय बैंकों के 1609 प्रकरणों में 38 लाख 51 हजार 515, नगर परिषद के 471 मामलों में 2 लाख 42 हजार 992, राजस्व विभाग के 437 मामलों में 4