- Hindi News
- किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल में प्रदर्शन 16 को
किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल में प्रदर्शन 16 को
मंदसौर. लागतमूल्य पर फसल की कीमत तय करने साथ अन्य किसान समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत द्वारा 16 दिसंबर को भोपाल में धरना प्रदर्शन होगा। प्रदेशभर के किसान शामिल होंगे। संघ जिलाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, जिला मंत्री मदनसिंह सिसौदिया ने बताया किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिनी धरना प्रदर्शन शाहजहानी पार्क पर होगा। किसानों की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का 20 प्रतिशत लाभांश जोड़कर किसानों की उपज का मूल्य तय करने की मांग प्रमुख होगी। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गेहूं और धान पर दिए जाने वाले बोनस को तब तक जारी रखा जाए जब तक किसानों की उपज का 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य जोडकर मूल्य निर्धारण हो जाए। भूमि अधिग्रहण कानून को किसान हितैषी बनाया जाए। कृषक आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए।