- Hindi News
- शिवरात्रि पर हजारों भक्त करेंगे बाबा के दर्शन
शिवरात्रि पर हजारों भक्त करेंगे बाबा के दर्शन
महाशिवरात्रिपर 17 फरवरी को शिवभक्ति की बयार बहेगी। पशुपतिनाथ महादेव मंदिर चारों पहर खुला रहेगा। शिवरात्रि की अर्द्धरात्रि को बाबा का विशेष श्रृंगार होगा।
पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक रूपनारायण जोशी ने बताया शिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। सुबह 4 बजे पट खोले जाएंगे। मंगल आरती के साथ ही दर्शन का सिलसिला शुरू होगा जो 18 फरवरी रात 10 बजे तक चलेगा। शिवरात्रि के लिए मंदिर , गर्भगृह को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। पर्वकाल में 18 फरवरी दोपहर 1 से 2 बजे तक शयनकाल रहेगा।
रात12 बजे होगा विशेष अभिषेक-शिवरात्रि 17जनवरी की रात 1 बजे पशुपतिनाथ का विशेष श्रृंगार कर अभिषेक पूजन होगा। यह पूजन रात 2 बजे, 3 बजे और अलसुबह 4 बजे होगा। बाबा के दर्शनों का सिलसिला चलता रहेगा।
टेऊरामदरबार में मनेगा शिवरात्रि महापर्व-प्रेम प्रकाशआश्रम में महाशिवरात्रि पर्व 17 फरवरी काे मनेगा। टेऊराम दरबार में भगवान शिव की आकर्षक झांकी सजेगी। सेवा मंडली के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शिवानी ने बताया सुबह 8.30 बजे भगवान शिव, लक्ष्मीनारायण, सदगुरु टेऊराम महाराज की आरती होगी। इसके बाद ऊँ नम: शिवाय संकीर्तन होगा। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा।