पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोई माफी मांगे इससे पहले माफ करो दो

कोई माफी मांगे इससे पहले माफ करो दो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवाद में उलझने के बजाए समय और पैसा समाज हित में लगाओ

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

सैयदनासाहब ने बोहरा समाजजन को तरक्की कर खूब बड़ा बनने की दुआएं दी। उन्होंने कहा बड़े तो बने लेकिन अहम करना, नम्रता से रहो। समाज की तरक्की मिलजुलकर करें। मानवता का भला करें।

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की वाअज का सोमवार को उदयपुर से सीधा प्रसारण हुआ। मंदसौर में बोहरा बाखल स्थित मोहम्मदी मस्जिद और बुरहानी नगर स्थित आदम मस्जिद में वाअज के लिए खास इंतजाम किए गए। सैयदना साहब से मोती, रेशम और शहद का उदाहरण देते हुए कहा इन्हें बनाने वाला बहुत छोटा प्राणी होता है। हमेशा छोटे बनकर रहे। सभी से प्रेम करो, इज्जत करो। उपलब्धियों पर कभी गर्व करो। कोई आपसे माफी मांगे उससे पहले खुद माफ करने की आदत डालो। जिस देश में रहो वहां के लिए वफादार रहो, कानून का पालन करो। पर्यावरण, स्वच्छता को लेकर नसीहत देते हुए उन्होंने कहा परिवार, समाज के प्रति समय निकालो। कोर्ट कचहरी, आपसी विवाद में उलझने के बजाए समय और पैसा समाज हित में लगाओ। वाअज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चली।

सैयदना साहब के जन्मोत्सव पर सोमवार को वाअज सुनते बोहरा समाजजन।

जन्मोत्सव