पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्टरी गए युवक की लाश कुएं से मिली

फैक्टरी गए युवक की लाश कुएं से मिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जग्गाखेड़ीस्थित गार्लिको फैक्टरी के पास स्थित कुएं में सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिली। युवक वहीं काम करता था।

नई आबादी पुलिस ने बताया सोमवार सुबह जग्गाखेड़ी रोड स्थित कुएं में लाश की सूचना मिली। बेलारा निवासी कृष्णपालसिंह पिता बलवंतसिंह (19) की पहचान युवक के भाई जितेंद्र ने की। दोनों गार्लिको फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार सुबह कृष्णपाल काम पर आया लेकिन घर नहीं पहुंचा था। नई आबादी टीआई जीएल बिलौनिया ने बताया मर्ग कायम किया है।