पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदसौर के युवकों की कार ट्रक में घुसी, एक की मौत, चार घायल

मंदसौर के युवकों की कार ट्रक में घुसी, एक की मौत, चार घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | मंदसौर/चित्तौडग़ढ़

भीलवाड़ाराजमार्ग पर रामदेवजी का चंदेरिया के पास रविवार रात ट्रक में पीछे से घुसी कार में सवार युवक की मौत हो गई। चार युवक घायल हो गए। कार सवार युवक मंदसौर निवासी हैं और नाकोड़ाजी दर्शन कर लौट रहे थे। घायल युवकों में भाजपा आईटी प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक भी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया।

चंदेरिया पुलिस थाना से आगे भीलवाड़ा मार्ग पर रात 1 बजे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार बसेर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय विपुल पुत्र डालचंद नाहर की मौके पर मौत हो गई। कार सवार मंदसौर निवासी सौरभ पुत्र अमित नाहर, अंकित पुत्र सत्यनारायण सोनी, विजय पुत्र भगवती सोनी कार चालक मुकेश पुत्र माधवलाल गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सांवलियाजी अस्पताल पहुंचा कर मौके पर लगा जाम खुलवाया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सेंती निवासी राजेश विराणी ने बताया मामा का बेटा विपुल सहित साथी नाकोड़ाजी दर्शन कर लौट रहे थे। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। दोपहर मंदसौर पहुंचे विपुल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घायल अंकित सोनी, विजय मुकेश को मंदसौर रैफर कर दिया। रिश्तेदार एबीवीपी जिला संयोजक रवि विराणी सहित कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। पढे़ं|पेज 14 भी

सांवलियाजी अस्पताल में घायल युवक।