शिवमुनि का मंगलप्रवेश
आचार्यडॉ. शिवमुनि महाराज का मुनि संघ के साथ सोमवार को नयागांव से मालवा में मंगलप्रवेश हुआ। उनके साथ शिरीश महाराज, महेंद्र ऋषि महाराज, नेपाल केसरी मणिभद्र महाराज, शाश्वत मुनि महाराज, शुभममुनि महाराज आदि ठाणा 8 का मंगलप्रवेश हुआ।
नयागांव में अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच मंदसौर के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आचार्यश्री की अगवानी की। इस दौरान सौभाग्यमल जैन, बापूलाल संचेती, विचार मंच के संरक्षक सुरेंद्र उकावत, जिलाध्यक्ष अाशीष चौरडिय़ा, संयोजक अनिल संचेती, यशपाल बाफना, कोषाध्यक्ष अजीत खटोड, सचिव संजय जैन, मनीष भटेवरा ने अगवानी की।
मोहनलाल कामरिया, अशोक भटेवरा, विमल खटोड, पंकज मुरडिया, राजमल गांधी, डॉ. सुरेंद्र जैन, डॉ. अरविंद जैन, विमल भंडारी मौजूद थे। आचार्यश्री मंगलवार को सुबह चोपड़ा फर्म हाउस नीमच में मंगल प्रवेश करेंगे। इसमें बड़ी संख्या के समाजजन मंदसौर से पहुंचेंगे।