पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान से लाखों की चोरी

मकान से लाखों की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी

शिक्षककॉलोनी स्थित सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। वे चैनल गेट का ताला तोड़कर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह परिवारजन के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर टीआई के.के.शर्मा पहुंचे। मंदसौर से डॉग स्क्वॉड बुलाया। बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।

शिक्षक कॉलोनी निवासी व्यापारी हेमंत पिता रणछोड़ धनोतिया परिवार सहित रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने इंदौर गए थे। रविवार रात चैनल गेट का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुसे और सेफ में रखे 74 हजार नकदी, 22 ग्राम सोने की 5 टॉप्स, 18 ग्राम वजनी सोने की चेन, 4 ग्राम सोने का टुकड़ा, 6 ग्राम सोने की अंगूठी, 15 जोड़े बिछुड़ी, 4 किलो चांदी के पाट ले गए। सोमवार सुबह 6 बजे जब परिवार पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। डॉग स्क्वॉड भी 100 मीटर जाकर रुक गया। टीआई शर्मा ने बताया तलाश जारी है।