पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे आरोपी का भी स्कैच जारी

दूसरे आरोपी का भी स्कैच जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेता की हत्या के तार जिले के बाहर से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दूसरे आरोपी का भी स्कैच जारी किया। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

लुहारी के भाजपा नेता कैलाश सूर्यवंशी की हत्या रविवार सुबह हुई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस शूटर समेत बाइक पर हत्या कर भागे दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक के परिजन ने जिन लोगों पर आशंका जताई थी सभी से पूछताछ कर ली है। शंका है हत्या के तार जिले के बाहर अन्य जिलों से जुड़े हो सकते हैं। दो पुलिस टीमें मंदसौर मनासा क्षेत्र में छानबीन के लिए गईं। वहां भी आरोपियों का सुराग नहीं मिला। इधर चश्मदीदों के बताए अनुसार पुलिस ने दूसरे आरोपी का भी स्कैच जारी कर दिया। मामले में पुलिस 15 हजार और मृतक के परिजन 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुके हैं। आईए टीआई अनिल यादव ने बताया पुलिस टीमें अलग-अलग जगह गई हैं। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

पुलिस द्वारा जारी स्कैच