रोशनदान से लूंगी बांधकर लगा ली फांसी
रोशनदान से लूंगी बांधकर लगा ली फांसी
मंदसौर | खिलचीपुरामें एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। बेटा चाय लेकर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया बुधवार रात इकबाल पिता शौकत खां ने रोशनदान में लुंगी बांधकर फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह 8.30 बजे बेटा इलियास (15) चाय देने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। जांच अधिकारी एएसआई संजय प्रताप ने बताया आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ।