पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमा की जलाधारी से चांदी की परत हटवाते समिति के अिधकारी। फोटो भास्कर

प्रतिमा की जलाधारी से चांदी की परत हटवाते समिति के अिधकारी। फोटो भास्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिमा की जलाधारी से चांदी की परत हटवाते समिति के अिधकारी। फोटो भास्कर

भास्कर इम्पैक्ट

प्रतिमा की जलधारी से निकलवाई चांदी की परत

कोषालय में जमा कराई चांदी

जलाधारीसे निकली चांदी एक पेटी में शील्ड करने के बाद कोषालाय में जमा करा दी। चांदी का पेटी सहित वजन 30 किलो आया। स्थापित करते समय इसका वजन 16 किलो था। अधिकारियों का मामना है बाकी वजन पेटी चांदी की परत पर लगी दूध अन्य पूजन सामग्री का हो सकता है।

मंदसौर | पशुपतिनाथमंदिर में प्रतिमा के आसपास लगी जलाधारी से चांदी की परत उखड़ने और चांदी चोरी होने के खुलासे के बाद गुरुवार को मंदिर समिति ने जलाधारी से चांदी की परत निकलवाई। भास्कर ने गुुरुवार को ही मामले का खुलासा किया था। गुरुवार दोपहर 3 बजे तहसीलदार सत्यनारायण डर्रो, मंदिर समिति प्रशासन रूपनारायण जोशी, अनिल भट्ट, सुशील शर्मा मंदिर के कर्मचारियों के साथ गर्भगृह में पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिमा की जलाधारी से चांदी की परत निकाली गई।

जलाधारी से निकाली गई चांदी कोषालय भिजवाने की व्यवस्था करते अधिकारी।