- Hindi News
- कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा 17 नवंबर से
कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा 17 नवंबर से
कॉलेजोंकी सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। इसमें पीजी कॉलेज के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस संकाय के 4500 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिलेभर के सभी 6 कॉलेजों से करीब 6500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 20 दिसंबर तक चलेंगी। यूनिवर्सिटी ने संभावित कार्यक्रम लीड कॉलेजों को जारी कर दिया है।
हायर एजुकेशन कमिश्नर ने विक्रम यूनिवर्सिटी को इस बार निर्देश दिए कि प्रस्ताविक शैक्षणिक कैलेंडर का पूरी तरह पालन किया जाए। सीसीई, प्रैक्टिकल के बाद परीक्षा, रिजल्ट और पुन: अगला सेमेस्टर सेशन समय पर कराने के मकसद से उज्जैन में लीड कॉलेज प्राचार्यों की बैठक हुई। इसमें यह निर्देश हुए कि कॉलेजों की जनभागीदारी समिति के माध्यम से संचालित सेल्फ फायनेंस कोर्स जैसे बीबीए, बीसीए के लिए यूनिवर्सिटी अलग से परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगी। इनकी परीक्षा में अन्य कोर्स की तुलना में अंतराल रहेगा।
नामांकननंबर नहीं लिया तो रोक देंगे रिजल्ट- यूनिवर्सिटीसे नामांकन नंबर लेने पर संबंधित परीक्षार्थी का रिजल्ट रोक दिया जाएगा। नए छात्र-छात्राआें को इस संबंध में गंभीरता बरतना होगी। बीते सत्र में पीजी काॅलेज के 650 रिजल्ट रोक दिए थे। परीक्षार्थियों को उज्जैन के चक्कर लगाने के बाद रिजल्ट मिला था।
गर्ल्सकाॅलेज में कॉमर्स के सीसीई कल से - गर्ल्सकॉलेज में सीसीई संबंधी कार्यक्रम तय होने लगे हैं। पहले चरण में कॉमर्स संकाय का कार्यक्रम बना है। प्राचार्य डॉ. पीएल पाटीदार ने बताया बीकॉम पहले, तीसरे पांचवे सेमेस्टर के प्रथम सीसीई 20 से 23 सितंबर तक होेंगे। छात्राओं को टाइम टेबल अनुसार तय तारीख समय पर उपस्थित रहना होगा, वरना सीसीई अंक रिजल्ट में नहीं जुड़ पाएंगे।
सूचना पहुंचा रहे हैं
^यूनिवर्सिटीकमेटी की बैठक में भाग लेने उज्जैन गया था। पहले, तीसरे, पांचवे सेमेस्टर की प्रस्तावित तारीखों पर चर्चा की गई। हायर एजुकेशन आयुक्त ने एजुकेशन कैलेंडर के पालन में खासी सख्ती बरती है। स्पष्ट है सभी प्रोसेस समय पर होगी। हम इस संबंध में अधीनस्थ सभी कॉलेजों में सूचना पहुंचा रहे हैं। डॉ.ज्ञानचंद खिमेसरा, प्राचार्यलीड कॉलेज मंदसौर