पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने किया सरपंच का विरोध

ग्रामीणों ने किया सरपंच का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने किया सरपंच का विरोध

मंदसौर | अलावदाखेड़ी में मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच का विरोध किया। फिर से नपती कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

गुरुवार सुबह गांव वाले मंदिर की जमीन पर पहुंचे। गांव वाले यहां नवरात्रि में गरबाउत्सव कराना चाहते हैं लेकिन यहां अतिक्रमण है। ग्रामीण कमलकुमार भारती ने बताया मंदिर के नाम पर जमीन का पट्टा पहले से ही हो चुका है। लेकिन सरपंच ने दूसरे लोगों को पट्टे जारी कर दिए। प्रदर्शन के बाद सभी सरपंच जगदीश अहिरवार के पास पहुंचे। सरपंच ने फिर से नपती कराने का भरोसा दिया। सरपंच अहिरवार ने बताया अतिक्रमण का मामला नहीं है। ग्रामीणों की इच्छानुसार फिर नपती करा देंगे।

रोजगारमेला 26 को

मंदसौर| जिलारोजगार कार्यालय 26 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन करेगा। जिला रोजगार कार्यालय सांखला मार्केट में होने वाले इस मेले में कई कंपनियां विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।