पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी साख संस्था की बैठक 21 को

सहकारी साख संस्था की बैठक 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारी साख संस्था की बैठक 21 को

मंदसौर | मप्रविद्युत मंडल कर्मचारी परस्पर सहकारी साख संस्था की वार्षिक सभा 21 सितंबर को सुबह 10 बजे श्रम शिविर अफीम माल गोदाम रोड पर होगी। संस्था प्रबंधक मधुसूदन जोशी ने बताया संस्था के कार्यों का ऑनलाइन शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि उपआयुक्त सहकारी संस्था भारतसिंह चौहान होंगे। विशेष अतिथि बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री आरके नायर, प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया महेंद्रसिंह चंद्रावत होंगे। अध्यक्षता इंटक अध्यक्ष राधेश्याम पंडित करेंगे। संस्था अध्यक्ष डीसी सक्सेना ने बताया वार्षिक वित्तीय पत्रक का अनुमोदन, लाभ के विनियोग की स्वीकृति, 2015-16 के बजट की स्वीकृति पर चर्चा होगी।