- Hindi News
- एक दिन में तीन पंचायतों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ
एक दिन में तीन पंचायतों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ
जिलेमें 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक हर दिन कृषि क्रांति रथ तीन पंचायतों में पहुंचेगा। ये रथ जीपीएस तकनीकी से लेंस होंगे। विशेषज्ञों की टीम ग्रामीणों और किसानों को कृषि तकनीकी और विकास योजना की जानकारी देंगे।
जिले में कृषि महोत्सव के लिए विकासखंडस्तर पर तैयारी की जा रही है। विकासखंडस्तर पर भ्रमण करने वाले रथ में एक वैज्ञानिक, एक राजपत्रित अधिकारी, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभाग के कुल 7 कर्मचारी रहेंगे। रथ तय रूट पर भ्रमण करेगा। रूट का प्रचार पहले ही कर दिया जाएगा ताकि ग्रामीण किसान कृषि क्रांति रथ से लाभान्वित हो सकें। कृषि क्रांति रथ जहां रात्रि विश्राम करेगा, वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
कलेक्टरने बैठक ली, दिए निर्देश - कृषिमहोत्सव की तैयारी काे लेकर संजीवसिंह ने कृषि, शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, डाइट के अधिकारियों की बैठक ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने को कहा। डाइट स्तर पर पांच सांस्कृतिक दल बनाने को कहा है। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम भी तैयार करने को कहा है।