पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को सिखाएंगे कम्यूनिटी लीडरशिप

महिलाओं को सिखाएंगे कम्यूनिटी लीडरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक,आर्थिक विकास में महिलाओं की समान साझेदारी के लिए महिलाओं को कम्यूनिटी लीडरशिप सिखाई जाएगी। इसके लिए उन्हें तीन वर्षीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद भोज यूनिवर्सिटी डिग्री डिप्लोमा देगी। इससे महिलाएं सामाजिक कार्यों में कॅरियर का चुनाव कर नेतृत्व कर सकेंगी। इस प्रकार का पाठ्यक्रम शुरू करने वाला मप्र संभवत: पहला राज्य होगा।

महिलाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत तीन और दो वर्षीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बैचलर ऑफ सोश्यल वर्क (कम्यूनिटी लीडरशिप) पाठ्य क्रम शुरू किया गया है। पाठ्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग, मप्र एवं मप्र भोज विश्व विद्यालय ने संयुक्त रूप से संचालित करेगा। इसमें प्रदेश भर में ब्लॉक एवं जिलास्तर पर महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षाएं भी लगेंगी। कोर्स मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किया है।

इनमहिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण - कोर्सके लिए हर बेच के लिए 18 से 45 वर्ष तक की 12वीं पास 30 महिलाओं को चयन किया जाएगा, जिन्होंने नेतृत्व क्षमता के लिए समाज में पहचान बनाई हो। ऐसी महिलाएं जो प्रशिक्षण के बाद ग्रामस्तर पर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना चाहती हो। इनका चयन जिलास्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति करेगी।

यह देंगे प्रशिक्षण

महिलाओंको विभिन्न विभाग के कर्मचारी, समाजसेवा से जुड़े लोग एवं सेवा निवृत्त लोग विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण देंगे। इसमें 3 वर्ष प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को डिग्री 2 वर्ष वाली महिलाओं को डिप्लोमा दिया जाएगा।

मिलेहैं निर्देश

^मुख्यमंत्रीसामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को तीन वर्षीय दो वर्षीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश शासन से निर्देश मिले हैं। इसके लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तैयारी की जा रही है। अंशुबालामसीह, महिलाएवं बाल विकास अधिकारी मंदसौर

कोर्स में अनिवार्य विषय. विधिक साक्षरता, डिजीटल साक्षरता, सामान्य लेखा ज्ञान, संचार क्षमता विकास, नेतृत्व क्षमता विकास वैकल्पिक विषय. स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, कृषि एवं ग्रामीण प्रोद्योगिकी, गरीबी उन्मूलन एवं आर्थिक उपार्जन ग