मावठे के बाद बढ़ गई ठंडक
सिटीरिपोर्टर. मंदसौर
शनिवार को मौसम ने करवट बदली। इससे ठंडक बढ़ गई। बादलों की मौजूदगी से सिहरन बढ़ी तो तापमान में गिरावट आई। रात 1.30 बजे के करीब मावठे ने दस्तक देकर शहर को भिगो दिया। शनिवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। मावठे की दस्तक और मौसमी बदलाव काे रबी फसल के लिए लाभदायी बताया जा रहा है।
सुबह लोगों का स्वागत कोहरे और सर्द हवा ने किया। 8.30 बजे तक बादलों की मौजूदगी रहने से धूप का तीखापन नहीं रहा। शनिवार को लोग दिनभर गर्म कपडों में दिखे। अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री पर आकर ठिठक गया। न्यूनतम तापमान 13.1 रहा। इस साल का यह अब तक का सबसे कम तापमान है।
रात को हल्की बारिश के कारण शनिवार सुबह ठंड कोहरे से भरी रही।
कृषि विभाग के सहायक संचालक आरएस जूनवार ने बताया जिले में रबी फसल का रकबा करीब 2 लाख हेक्टेयर है। इसमें 90 हजार हेक्टेयर में गेंहूं की फसल बोई गई है। एक सप्ताह से दिन में धूप का ज्यादा तीखापन होने से खेतों की नमी प्रभावित हो रही थी। इसका असर रबी फसल की प्रोग्रेस पर हो रहा था। रात की नमी से रबी फसल को पर्याप्त लाभ नहीं हो पा रहा था। मावठे की दस्तक के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से खेतों की नमी लंबे समय रहेगी। इसका लाभ रबी फसल की बढ़त पर होगा और वे तेजी से बढ़ेगी।
रबी फसल को लाभ
तापमान पर एक नजर
दिनांकअधिकतम न्यूनतम
8दिसंबर 29 14
9 दिसंबर 29 14.2
10 दिसंबर 29 13.5
11 दिसंबर 29 13.5
12 दिसंबर 29 13.5
13 दिसंबर 28.1 13.1