पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारिता क्षेत्र में मिसाल है सोसायटी की ऑनलाइन सेवा

सहकारिता क्षेत्र में मिसाल है सोसायटी की ऑनलाइन सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत मंडल कर्मचारी संस्था समाराेह में सहकारी संस्था उपायुक्त चौहान ने कहा

मंदसौर| सूचनातकनीक का काफी महत्व है। ऑनलाइन सेवा का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा। जिले में 576 संस्थाएं हैं। जिसमें 50 क्रेडिट सोसायटी है। सहकारिता के चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने सहकारिता निर्वाचन आयोग का गठन किया है। कर्मचारियों की यह संस्था जिले ही नहीं प्रदेश में भी श्रेष्ठ है। सहकारिता के क्षेत्र में सोसायटी की ऑनलाइन सेवा एक मिशाल है।

यह बात सहकारी संस्था उपायुक्त भारतसिंह चौहान ने कही। वे रविवार दोपहर श्रम शिविर में विद्युत मंडल कर्मचारी परस्पर सहकारी साख संस्था मर्यादित की सभी सेवाएं ऑनलाइन करने के शुभारंभ पर बोल रहे थे। अध्यक्षता करते हुए इंटक जिलाध्यक्ष राधेश्याम पंडित ने कहा संस्थाएं राजनीतिक अखाड़ा बनें। आम सहमति से योग्य प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाए। जिससे आपसी कटुता का वातावरण बने। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री आरके नायर ने कहा पहले मजबूरी में ऊंचे ब्याज पर ऋण लेने की स्थिति बनती थी, जो ऐसी संस्थाएं बनने के बाद समाप्त हो गई। शाखा प्रबंधक एमएस चंद्रावत ने कहा बदलते परिवेश में ऑनलाइन सेवा अावश्यक हो गई है। संस्था अध्यक्ष डीसी सक्सेना ने कहा सभी सदस्यों के सहयोग से ही सेवाएं ऑनलाइन हो सकी। आगे बढ़ने का श्रेय सभी को है। संचालक डीएस चंद्रावत ने कहा 1990 में संस्था के 88 सदस्य थे, जो आज 900 हो गए। कार्यशील पूंजी 13 करोड़ है। वार्षिक साधारण सभा में 18 प्रतिशत लाभांश वितरण का शुभारंभ किया गया। सेवानिवृत्त, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। प्रबंधक मधुसुदन जोशी, सुरेश श्रीवास्तव सहित संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अतिथियों को स्मृति चिह्न देते संस्था पदाधिकारी।

कार्यक्रम में मौजूद संस्था सदस्य। फोटो भास्कर