खादी ग्रामोद्याेग की प्रदर्शनी कल तक
मंदसौर | मप्रखादी ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से कंबल केंद्र में लगाई जा रही प्रदर्शनी 11 दिसंबर तक चलेगी। बोर्ड प्रबंध संचालक सुधा चौधरी ने बताया 8 दिसंबर को प्रदर्शनी समाप्त होना थी लेकिन 3 दिन का समय बढ़ा दिया है। प्रदर्शनी में खादी, पोली, रेशमी के वस्त्र सहित अन्य प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध है।