जनप्रतिनिधियों से कल आईजी मिलेंगे
मंदसौर| आईजीवी मधुकुमार 11 12 फरवरी को नगर में रहेंगे। वे जनप्रतिनिधियों से भेंट के बाद मीडिया से चर्चा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार शाम 7 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। गुरुवार सुबह 11 बजे कंट्रोल रूम पर जनप्रतिनिधियों से भेंट, 11.30 बजे मीडिया से चर्चा, 12.30 से 1.30 तक पुलिस अधिकारियों की बैठक, 1.30 बजे से आम नागरिकों से मुलाकात कर उज्जैन प्रस्थान करेंगे।