जनसुनवाई में आए 46 आवेदन
मंदसौर| कलेक्टरकार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में 46 लोगों ने विभिन्न समस्याओं के आवेदन दिए। कलेक्टर संजीवसिंह ने आवेदन देने वालों को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में निजी भूमि पर अतिक्रमण, भूमि विवाद, बीमारी सहायता, आपसी विवाद जैसे आवेदन आए। विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।