पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लैग मार्च निकालकर जाना ग्रामीण क्षेत्र को

फ्लैग मार्च निकालकर जाना ग्रामीण क्षेत्र को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैपिड एक्शन फोर्स का 62 सदस्यीय दल पहुंचा मंदसौर

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

सांप्रदायिकदंगा या फिर ऐसी ही स्थिति से निपटने के लिए गठित रेपिड एक्शन फोर्स ने मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च क्षेत्र से परिचय के उद्देश्य से निकाला। फोर्स सोमवार को मंदसौर पहुंचा है।

दल नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट नवीनकुमार ने बताया केंद्र सरकार ने केंद्रीय रिजर्व फोर्स की 10बटालियन को विशेष प्रशिक्षण देकर द्रुत कार्य बल का गठन किया है। 107वी वाहिनी द्रुत कार्यबल भोपाल में स्थापित है। इसकी जिम्मेदारी मप्र छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों की है। अशांति की स्थिति में कंपनियां किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षणरत रहती है। इसके तहत मंगलवार को अफजलपुर, भावगढ़ थाना क्षेत्र को जानने का प्रयास किया। दल सदस्यों ने प्रमुख संस्थान, राजनीतिक समाज के प्रमुख लोगों से भेंट की। ताकि तनाव जैसी स्थिति में तत्काल नियंत्रण किया जा सके।