आदित्य पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव
मंदसौर| आदित्यपब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव हुआ। शुभारंभ पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन वरिष्ठ अभिभाषक गोपालकृष्ण पाटिल के आतिथ्य में हुआ। संबोधन में नटराजन ने कहा विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों स्टाफ को है। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। वार्षिक रिपोर्ट आदित्य पाटिल ने प्रस्तुत की। संचालन ऐश्वर्या धींग रीतिक सैनी ने किया। संस्था अध्यक्ष पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने आभार माना।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करती पूर्व सांसद नटराजन।